समाजसेवी रामअशीष राय की 14वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित


भांवरकोल/गाजीपुर। क्षेत्र के कनुवान गांव निवासी प्रख्यात समाजसेवी एवं रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) से सेवानिवृत्त स्व. रामअशीष राय की 14वीं पुण्यतिथि शनिवार को श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ उनके पुत्र दयाशंकर राय एवं विजय शंकर राय ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद उन्होंने अपने पिता के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उपस्थित लोगों ने भी पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर सुंदरकांड एवं रामायण पाठ, हरिकीर्तन, हवन-यज्ञ तथा मिष्ठान वितरण का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने स्व. राय को सरल स्वभाव, निष्काम समाजसेवा और सामाजिक समरसता का प्रतीक बताते हुए कहा कि उनके आदर्श आज भी समाज को प्रेरित करते हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता रमाशंकर राय तथा संचालन अरुण कुमार राय ने किया। इस मौके पर हरिनारायण राय, हेमंत राय, रामनिवास राय, राघवशरण राय, दिनेश राय, अनंता राय, अवधेश राय, बंगाली राय, नीरज राय, ओमप्रकाश पाण्डेय, कृष्णानंद पाण्डेय, पारस शर्मा, नगिना राजभर, रवीन्द्र राजभर एवं सिधी राजभर सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

अंत में गरीब एवं जरूरतमंद महिलाओं को साड़ी वितरित की गई। वहीं विशिष्ट लोगों को फूल-माला पहनाकर एवं शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विजय शंकर राय ने कहा कि उनके पिता के संस्कार और सेवा भावना आज भी परिवार के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्हीं के आदर्शों पर चलकर समाजसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाना उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। अंत में उन्होंने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें