भांवरकोल में त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील, पीस कमेटी की बैठक संपन्न


भांवरकोल । आगामी त्योहारों धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और छठ पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए बुधवार को थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। थानाध्यक्ष राजीव कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में हुई बैठक में पूजा आयोजकों, डीजे संचालकों, संभ्रांत नागरिकों और धर्मगुरुओं को शासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई।

थानाध्यक्ष ने पूजा समितियों और प्रतिमा स्थापित करने वाले आयोजकों से त्योहारों के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी लोग प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें और आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाएं। डीजे संचालकों को निर्धारित मानकों के अनुरूप ही ध्वनि विस्तारक यंत्रों का संचालन करने का निर्देश दिया गया।

उन्होंने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अशांति बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में उपस्थित प्रधान, बब्लू यादव,लालबहादुरकन्नौजिया,राजकिशोर राय, चंद्रमोहन और जुबेर अहमद सहित गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें