धनतेरस, दीपावली और डाला छठ को लेकर गहमर कोतवाली में हुई पीस कमेटी की बैठक


सेवराई (गाजीपुर)। आगामी धनतेरस, दीपावली एवं डाला छठ पर्व को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार को गहमर कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपजिलाधिकारी सेवराई गजराज सिंह यादव एवं प्रभारी निरीक्षक गहमर नन्द कुमार तिवारी ने क्षेत्र के ग्राम प्रधानों, संभ्रांत नागरिकों और व्यापारियों के साथ संवाद कर त्योहारों के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर चर्चा की।

इस दौरान अधिकारियों ने सभी से आपसी भाईचारे, सौहार्द और सामाजिक समरसता के साथ त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा समस्या की सूचना तत्काल पुलिस एवं प्रशासन को दें। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था में खलल डालने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में मौजूद ग्राम प्रधानों, व्यापारियों एवं संभ्रांत नागरिकों से भी क्षेत्र में आपसी सहयोग बनाए रखने तथा प्रशासन को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने की अपील की गई। अधिकारियों ने कहा कि सभी के सहयोग से त्योहारों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जाएगा।

इस मौके पर क्षेत्र के ग्राम प्रधान, व्यापारी, संभ्रांत नागरिक एवं पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें