शव फ्रीजर खराब होने पर भड़का जनाक्रोश, नगर पंचायत की व्यवस्था पर उठे सवाल


बहादुरगंज (गाजीपुर)। आदर्श नगर पंचायत बहादुरगंज के वार्ड नंबर छह स्थित बरवातर मोहल्ले में शव फ्रीजर खराब होने से लोगों में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला। शव रखे फ्रीजर के खराब होने और उसकी मरम्मत के दौरान लोगों ने नाराजगी जताते हुए नगर पंचायत की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े किए। स्थानीय लोगों ने दोनों शव फ्रीजर खराब होने पर चिंता व्यक्त करते हुए अविलंब मरम्मत कराने की मांग की।

 

स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर पंचायत में शवों को सुरक्षित रखने के लिए उपलब्ध फ्रीजर खराब पड़े हैं। ऐसे में जरूरत के समय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने आरोप लगाया कि समस्या के समाधान के लिए नगर पंचायत के जिम्मेदार लोगों से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन फोन नहीं उठाया गया। इससे लोगों में नाराजगी और बढ़ गई।

 

स्थिति यह रही कि परिवार को खुद मिस्त्री बुलाकर खराब फ्रीजर की मरम्मत करानी पड़ी। इस घटना के बाद नगर पंचायत की व्यवस्थाओं और जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।

 

मामले को लेकर सभासदों ने भी लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि जनहित से जुड़ी ऐसी आवश्यक सुविधाओं का दुरुस्त रहना बेहद जरूरी है, ताकि किसी परिवार को संकट की घड़ी में अतिरिक्त परेशानी न उठानी पड़े।

 

वहीं, सभासद सत्यप्रकाश ने इस मामले को उठाकर जिम्मेदारों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि दोनों शव फ्रीजरों की जल्द मरम्मत कराकर उन्हें चालू कराया जाए और भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा उत्पन्न न हो, इसके लिए नियमित देखरेख की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

नगर पंचायत बहादुरगंज के लिपिक हरिप्रकाश ने बताया कि जल्द ही नया फ्रीजर मंगवाकर समस्या का समाधान कर दिया जायेगा।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें