फरीदपुर पुलिया के पास अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलटा गिट्टी लदा ट्रेलर


सेवराई (गाजीपुर)। दिलदारनगर-भदौरा मार्ग पर फरीदपुर पुलिया के पास देर रात करीब 1:30 बजे गिट्टी लदा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। बताया जा रहा है कि ब्रेक फेल होने के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। ट्रेलर पहले सड़क किनारे पेड़ से टकराया और फिर विद्युत पोल को टक्कर मारते हुए पलट गया। गनीमत रही कि हादसे के समय आसपास कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।

जानकारी के अनुसार, ट्रेलर चुनार के अहिरौला से गिट्टी लादकर बक्सर जा रहा था। फरीदपुर पुलिया के पास अचानक वाहन का ब्रेक फेल हो गया। इससे चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और भारी वाहन सड़क किनारे गड्ढे में जा पलटा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

ट्रेलर चालक धनंजय सिंह ने बताया कि वह गिट्टी लेकर बक्सर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अचानक वाहन का ब्रेक फेल हो गया, जिससे यह हादसा हो गया। चालक ने घटना की सूचना ट्रेलर मालिक को दे दी।

हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। कुछ ही देर में घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और मामले की जांच शुरू कर दी।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें