मार्टिन चिल्ड्रेन एकेडमी प्रवंधन ने प्रतिभाशाली बच्चों को किया सम्मानित


भांवरकोल /गाजीपुर । क्षेत्र के मार्टिन चिल्ड्रेन एकेडमी भांवरकोल में एक साथ देवी पूजन और प्रतिभा सम्मान करके माता रानी के विविध रुपों का नमन पूजन किया गया l सर्वप्रथम अर्धवार्षिक परीक्षा के प्राप्तांकों के आधार पर प्रत्येक कक्षा के तीन होनहार बच्चों को क्रमशः स्वर्ण , रजत व कांस्य पदक देकर उनका सहपाठियों , शिक्षक शिक्षिकाओं के मध्य उत्साह वर्धन किया गया l

आगामी परीक्षाओं में अपेक्षित प्रदर्शन के लिए आज से ही तत्परता का भरोसा विद्यार्थियों से प्राप्त हुआ है। छात्र छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए उनके सशक्त जीवन की कामना की गई l बच्चे राम , लक्ष्मण , सीता के साथ साथ देवी स्वरूप में विद्यालय आकर प्रत्यक्ष दर्शन एवं आशीर्वाद की वर्षा कर रहे थे।

इस मौके पर विद्यालय परिवार की तरफ़ से सभी को दशहरा महोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं , सदैव स्वस्थ रहने की प्रार्थना और प्रगति पथ पर अग्रसर होने के लिए बधाई के साथ “सर्वे भवन्तु सुखिनः और वसुधैव कुटुम्बकम्” की व्यापकता को सार्वभौमिक करने हेतु दृढ़ संकल्पित किया गया।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें