हार्टमनपुर में पूरे हर्षौल्लास से मनाया गया महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती


बाराचंवर। हार्टमन इण्टर कॉलेज, हार्टमनपुर गाजीपुर में बड़े ही हर्षोल्लास से गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाया गया। आज के इस अवसर पर प्रार्थना सभा के उपरांत सभी विद्यार्थियों को चारों हाउस के अनुसार पूरे विद्यालय प्रांगण को चार भागों में वितरित कर अलग-अलग हाउस को अलग-अलग श्रमदान की जिम्मेदारियां दी गई जिसका सभी विद्यार्थियों ने पूरी निष्ठा के साथ पालन करते हुए विद्यालय प्रांगण की साफ- सफाई की। तत्पश्चात एक लघु सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ राकेश जोसेफ, सहायक अध्यापक द्वारा अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के दूसरे प्रधानमंत्री और एक महान स्वतंत्रता सेनानी लाल बहादुर शास्त्री के जीवन एवं उनके महान कार्यों पर प्रकाश डाल कर किया गया। इसके बाद दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर फादर पी० विक्टर एवं सभी अध्यापको द्वारा पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया गया। आज के कार्यक्रम में अल्पना कुमारी 9 (ब) एवं अमित कुशवाहा 12 (ब) द्वारा क्रमशः हिंदी एवं अंग्रेजी में भाषण प्रस्तुत किया गया।

प्राइमरी प्रभाग की बालिकाओं द्वारा देशभक्ति गीत “रघुपति राघव राजा राम….” पर नृत्य प्रस्तुत किया गया जिसमें गांधी जी के सिद्धांतों को याद दिलाते हुए उनके सादगी ,ईमानदारी और समर्पण को बखूबी दर्शाया गया जिसने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम की अगली कड़ी में सलोनी यादव 12 (ब) की छात्रा द्वारा “यह धरती- आसमान, ये बापू है महान….” गीत प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम का समापन…

फादर पी० विक्टर के संबोधन से हुआ। उन्होंने अपने संबोधन में बताया कि अपने मांग की पूर्ति के लिए कभी-कभी आंदोलन जरूरी है। आंदोलन एक सकारात्मक कदम है इसे हम अपने आवश्यकताओं के लिए मांग करते हैं।उपवास और मौन होकर अपनी बातों को रखना ही सच्चा आंदोलन है। आप जो देखना चाहते हैं पहले आपको वैसा बनना होगा।

उन्होंने बताया कि महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री एक संत थे जिन्होंने अपना पूरा जीवन देश की स्वतंत्रता एवं सामाजिक सुधार के लिए न्योछावर कर दिया। ईश्वर शांत है और ईश्वर सच है लेकिन दुनिया झूठी है। हम जितना शोर करेंगे उतना ही शक्तिहीन हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि हर एक जीव स्वार्थ से भरा है। कर्म बोलता है और कर्म का फल भोगना भी पड़ता है।

आज के इस कार्यक्रम का समापन सभी विद्यार्थियों को खीर खिला कर किया गया।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें