बाराचंवर। सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल, सागापाली गाजीपुर में अर्धवार्षिक परीक्षा के उपरांत अभिभावक-शिक्षक बैठक (PTM) का आयोजन बड़े ही उत्साहपूर्वक किया गया। इस अवसर पर अभिभावक बड़ी संख्या में अपने बच्चों के साथ विद्यालय परिसर पहुँचे और अपने बच्चों की शैक्षिक प्रगति, अनुशासनात्मक व्यवहार एवं समग्र विकास से संबंधित विषयों पर कक्षा अध्यापकों से सार्थक चर्चा की।
विद्यालय की प्रबंधक श्रीमती सुमन सिंह ने बताया कि बच्चों के विकास के लिए अभिभावकों और अध्यापकों कि मीटिंग बहुत आवश्यक है, दोनों साथ मिलकर ही बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक हो सकते है। और उन्होंने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य के लिए शुभेच्छा प्रकट की।
विद्यालय के प्रिंसिपल ए. एन. उपाध्याय ने इस सत्र की अर्धवार्षिक परीक्षा का रिजल्ट घोषित करते हुए बताया कि विद्यार्थियों का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा ।विद्यार्थियों का रिजल्ट घोषित करते हुए बताया कि परीक्षा में 93.35% बच्चे सफल रहे, उन्होंने विभिन्न कक्षाओं के प्रतिभाशाली प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के नाम घोषित किए
नर्सरी (Nur.) – कियांश गौतम : 96.29%
एल.के.जी. (LKG) – शुभांगी सिंह : 99.14%
यू.के.जी. (UKG) – शिवांश सिंह : 98.57%
कक्षा 1 (A) – आस्था जायसवाल : 83.63%
कक्षा 1 (B) – सुनैना कुमारी :
61.75%
कक्षा 2 (A) – शिवांगी सिंह : 91.25%
कक्षा 2 (B) – बुश्रा परवीन : 81%
– परिनिधि : 81%
कक्षा 3 (A) – श्रेया गुप्ता : 90.88%
कक्षा 3 (B) – इंद्रसेन : 89.50%
कक्षा 4 (A) – विनायक सिंह : 87%
– सूर्यांशु राज : 87%
–
कक्षा 4 (B) – श्रेया यादव : 86.13%
कक्षा 5 (A) – अंजलि पटेल : 87.13%
कक्षा 5 (B) – लक्ष्य प्रताप यादव : 76.13%
कक्षा 6 – आराध्या पांडेय : 89%
कक्षा 7 – श्रेया दुबे : 89%
कक्षा 8 – कृष्णा बिंद : 83.63%
उन्होंने कहा कि इन उत्कृष्ट परिणामों के पीछे विद्यालय के शिक्षकों की मेहनत और प्रबंधन के सहयोग की अहम भूमिका रही है। उन्होंने सभी शिक्षकों को धन्यवाद देते हुए छात्रों को आगे भी इसी लगन और अनुशासन के साथ उत्कृष्टता की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
