मऊ में 27 सितंबर को रिटेल केमिस्ट एंड डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन का प्रथम बैठक एवं परिचय सम्मेलन


नंदगंज(गाज़ीपुर)। रिटेल केमिस्ट एंड डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन, मऊ का प्रथम बैठक एवं परिचय सम्मेलन आगामी 27 सितंबर 2026, रविवार को गृहस्थ प्लाजा, गाजीपुर तिराहा, मऊ में शाम तीन बजे से आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी रिटेल केमिस्ट एंड डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के संगठन मंत्री पुनीत सिंघल ने दी।

उन्होंने बताया कि सम्मेलन में जनपद के दवा व्यापारियों के हितों, समस्याओं तथा संगठन की भावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। बैठक में मेडिकल स्टोर पर सीसीटीवी से संबंधित प्रस्तावित Rule 65 (2A), दवा कंपनियों द्वारा एक्सपायरी एवं एक्सपायरी ब्रैकेट में आने वाली दवाओं की वापसी, क्रेडिट नोट एवं जिम्मेदारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श होगा।

इसके अलावा कंपनियों द्वारा नर्सिंग होम, अस्पतालों एवं चिकित्सकों को सीधे दवा सप्लाई करने, मार्केटिंग कंपनियों द्वारा Form V उपलब्ध नहीं कराने, मनमानी शर्तों, टारगेट के दबाव, स्कीम एवं डिस्काउंट, शॉर्ट सप्लाई, गलत सप्लाई अथवा बिना मांग के माल भेजने की समस्याओं को भी बैठक में उठाया जाएगा।

रिटर्न, एक्सपायरी एवं ब्रेकेज के क्रेडिट नोट में अनावश्यक विलंब, डिस्ट्रीब्यूटर एवं सीएफए स्तर पर सप्लाई, बिलिंग एवं क्लेम सेटलमेंट, DPCO/NPPA, ड्रग लाइसेंस के नवीनीकरण एवं रिटेंशन, विभागीय निरीक्षण, ई-फार्मेसी एवं ऑनलाइन दवा बिक्री के प्रभाव सहित अन्य नियामकीय विषयों पर भी चर्चा होगी। इसके साथ ही Schedule H, H1 एवं NRx दवाओं के दुरुपयोग को रोकने के व्यावहारिक उपाय, MRP, ट्रेड मार्जिन एवं प्राइस रिवीजन से संबंधित समस्याओं पर भी व्यापारी अपने विचार रखेंगे।

सम्मेलन के मुख्य अतिथि राजेंद्र सैनी, महामंत्री आरसीडीए-यूपी तथा विशिष्ट अतिथि प्रवीण वाजपेयी, कोषाध्यक्ष आरसीडीए-यूपी होंगे। कार्यक्रम रिटेल केमिस्ट एंड डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन, मऊ के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार सिंह एवं महामंत्री डॉ. श्रद्धानंद वर्मा सहित जनपद के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की देखरेख में आयोजित होगा।

सम्मेलन में आसपास के क्षेत्रों के केमिस्ट एवं दवा व्यापारी भी शामिल होंगे। एसोसिएशन ने मऊ जनपद के सभी दवा व्यापारियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी समस्याओं को प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों के समक्ष रखने तथा संगठन की आगामी रणनीति में सहभागिता करने की अपील की है। एसोसिएशन का उद्देश्य व्यापारियों को एकजुट कर उनकी समस्याओं के समाधान की दिशा में सामूहिक प्रयास करना है।

“संगठित व्यापारी, समृद्ध व्यापार”

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें