भदौरा बस स्टैंड पर चला सघन वाहन चेकिंग अभियान 35 वाहनों का चालान


सेवराई (गाजीपुर)। गहमर कोतवाली पुलिस ने सोमवार को कोतवाल नंदकुमार तिवारी के नेतृत्व में नेशनल हाईवे-124सी स्थित भदौरा बस स्टैंड के पास सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस की औचक कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा।

अभियान के दौरान हाईवे से गुजरने वाले चार पहिया वाहनों को रोककर उनकी जांच की गई। पुलिस ने 39 वाहनों के शीशों पर लगी काली फिल्म उतरवाई, जबकि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 35 वाहनों का चालान किया गया।

कोतवाल नंदकुमार तिवारी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक गाजीपुर डॉ. ईरज राजा के निर्देश पर दोपहर 12:30 बजे से शाम चार बजे तक अभियान चलाया गया। इस दौरान वाहन चालकों को शीशों पर काली फिल्म नहीं लगाने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने की हिदायत दी गई।

उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन करना सभी की जिम्मेदारी है। मोटरसाइकिल चालकों से हेलमेट लगाकर ही वाहन चलाने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि दुर्घटना की स्थिति में हेलमेट सिर में गंभीर चोट लगने के जोखिम को कम करने में मदद करता है।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें