गहमर में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच मेगा कैंप, बड़ी संख्या में लोगों ने कराया पंजीकरण


26 से 28 सितंबर तक लंका मैदान में होगा उपचार, विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे जांच; जरूरतमंद मरीजों के ऑपरेशन की भी सुविधा
सेवराई (गाजीपुर)। क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भाजपा नेता अभिनव सिन्हा की ओर से शनिवार को गहमर के फकीरपुर नई बस्ती में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच मेगा कैंप का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न बीमारियों की जांच और विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श के लिए बड़ी संख्या में लोगों ने पंजीकरण कराया।
आयोजक मनीष सिंह बिट्टू ने बताया कि पंजीकृत मरीजों का उपचार 26, 27 और 28 सितंबर को गाजीपुर के लंका मैदान में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में किया जाएगा। यहां विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों की जांच कर उनकी बीमारी के अनुसार उपचार की सलाह देंगे। जांच के दौरान जिन मरीजों को ऑपरेशन की आवश्यकता होगी, उनके लिए ऑपरेशन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।
शिविर में पंजीकरण कराने वाले लाभार्थियों से उपचार के लिए आधार कार्ड साथ लाने की अपील की गई है। पंजीकरण के बाद मरीजों को लंका मैदान में पहुंचने की निर्धारित तारीख की जानकारी दी जाएगी।
इस अवसर पर जनमानस को संबोधित करते हुए अभिनव सिन्हा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के लोग बड़े और अनुभवी चिकित्सकों से उपचार कराने के लिए दिल्ली या अन्य बड़े शहरों में नहीं जा पाते हैं। इसी समस्या को देखते हुए जिले में विशेषज्ञ चिकित्सकों को लाने का प्रयास किया गया है, ताकि जरूरतमंद लोगों को उनके क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।
आयोजकों ने स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे लोगों से समय रहते पंजीकरण कराने और निर्धारित तिथि पर लंका मैदान पहुंचकर जांच एवं उपचार का लाभ उठाने की अपील की। कार्यक्रम में मनीष सिंह बिट्टू, अभिजीत सिंह अंशु, सुमित शाह, अमित सिंह, सत्यनारायण सिंह, अनिल यादव, सुधीर सिंह, अमित पांडेय सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें