गलत ट्रैप कार्रवाई के विरोध में लेखपाल संघ ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन


सेवराई। प्रदेश में लेखपालों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एसीओ) द्वारा की जा रही कथित गलत एवं अनुचित ट्रैप कार्रवाई के विरोध में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ तहसील सेवराई ने शुक्रवार को उपजिलाधिकारी सेवराई गजराज सिंह यादव को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई की मांग की।

ज्ञापन में लेखपाल संघ ने कहा कि फील्ड में कार्यरत लेखपाल ग्रामीण क्षेत्रों में कठिन परिस्थितियों में शासन की योजनाओं एवं राजस्व संबंधी दायित्वों का निर्वहन करते हैं। ऐसे में किसी निर्दोष कर्मचारी के विरुद्ध गलत अथवा सुनियोजित ट्रैप कार्रवाई किए जाने से उसका सेवाकाल, सामाजिक प्रतिष्ठा और पारिवारिक जीवन गंभीर रूप से प्रभावित होता है। संघ ने कहा कि वह भ्रष्टाचार के विरुद्ध निष्पक्ष एवं वैधानिक कार्रवाई का समर्थन करता है, लेकिन नियमविरुद्ध और अनुचित कार्रवाई किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है।

संघ ने जनपद अयोध्या की तहसील सोहावल में लेखपाल उत्कर्ष दीप के साथ हुई घटना को गंभीर बताते हुए मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि उपलब्ध सीसीटीवी रिकॉर्डिंग के अवलोकन से प्रथम दृष्टया रिश्वत की मांग किए जाने का कोई स्पष्ट तथ्य प्रतीत नहीं होता। इसलिए प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर लेखपाल के विरुद्ध की गई कार्रवाई समाप्त कराने तथा दोषी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाए।

लेखपाल संघ ने उपजिलाधिकारी से मांग की कि प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए आवश्यक पहल करते हुए लेखपाल संवर्ग के लिए भयमुक्त एवं निष्पक्ष कार्य वातावरण सुनिश्चित कराया जाए।

इस मौके पर लेखपाल अमरेंद्र भारती,जीत लाल चौधरी, उपेंद्र राम, चंद्रदीप यादव,धर्मेंद्र यादव, दानिश सईद, करमजीत सहित आदि लेखपाल मौजूद रहे

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें