नीलगाय के आतंक से लोगों में दहशत, सुरक्षित स्थान पर हटाने की मांग


बहादुरगंज, गाजीपुर। नगर पंचायत बहादुरगंज क्षेत्र के एक गांव में पिछले कई दिनों से नीलगाय के आतंक से नगर वासियों में दहशत का माहौल बना हुआ है। नीलगाय के लगातार आक्रामक व्यवहार के कारण नगर वासियों को अपने घरों से बाहर निकलने और खेतों की ओर जाने में भी भय सताने लगा है। मामले को लेकर नगर पंचायत बहादुरगंज के सभासद वार्ड नंबर-07 नौशाद अहमद के नेतृत्व में सभासदों ने उपजिलाधिकारी कासिमाबाद को प्रार्थना पत्र देकर नीलगाय को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर हटाए जाने की मांग की है।प्रार्थना पत्र में बताया गया है कि नीलगाय के आतंक से ग्रामीणों में भय और दहशत का माहौल बना हुआ है। नीलगाय के आक्रामक होने के कारण नगर वासियों तथा राहगीरों के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है। ग्रामीण अपने बच्चों एवं बुजुर्गों को घर से बाहर भेजने में भी डर रहे हैं। पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि हाल ही में नीलगाय के हमले में एक व्यक्ति की मौत की घटना से नगर वासियों में भय और अधिक बढ़ गया है।

 

नगर वासियों का कहना है कि यदि समय रहते नीलगाय को पकड़कर आबादी क्षेत्र से दूर सुरक्षित वन क्षेत्र में नहीं पहुंचाया गया तो भविष्य में कोई गंभीर अप्रिय घटना हो सकती है। इसी आशंका को देखते हुए सभासद नौशाद अहमद एवं सभासदों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

 

इस संबंध में सभासदों ने उपजिलाधिकारी से संबंधित वन विभाग एवं प्रशासनिक अधिकारियों को तत्काल निर्देशित कर नीलगाय को सुरक्षित तरीके से पकड़वाकर आबादी क्षेत्र से दूर हटाने तथा नगर वासियों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की अपील की है। अधिकारियों को प्रार्थना पत्र सौंपे जाने के दौरान कई सभासद गण मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें