संवाददाता – त्रिलोकी नाथ राय
मरदह/गाजीपुर। विधानसभा क्षेत्र 376 जंगीपुर के मरदह दक्षिण मंडल में बुधवार को ग्रामसभा बिहरा से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। मुख्य अतिथि सानंद सिंह एवं जिला महामंत्री तथा तिरंगा यात्रा के जिला संयोजक अवधेश राजभर ने तिरंगा दिखाकर यात्रा का शुभारंभ किया। तिरंगा यात्रा में देशभक्ति के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
यात्रा बिहरा से शुरू होकर मदनपुर, कहोतरी बाजार और कहोतरी गांव होते हुए सिहोरता पहुंची। यहां शहीद शेषनाथ यादव के आवास पर यात्रा का समापन हुआ। इस दौरान शहीद की माता और उनके भाई को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। उपस्थित लोगों ने शहीद के बलिदान को नमन करते हुए उनके परिजनों के प्रति सम्मान व्यक्त किया।
यात्रा में जिला उपाध्यक्ष सुधाकर कुशवाहा, राजेश चौहान, पूर्व जिला मंत्री राकेश यादव, अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष शैलेश राम, जिला सह मीडिया प्रभारी प्रमोद राय, संकठा प्रसाद मिश्रा, पियूषकांत दूबे, गोपाल पाण्डेय, विपिन राय, पंकज राय, अनिल साहनी, संतोष सिंह समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीण शामिल रहे।
यात्रा के दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम् और देशभक्ति के नारों से वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत रहा। कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने राष्ट्रध्वज के सम्मान, देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लिया।
