नंदगंज (गाजीपुर)। नंदगंज बाजार के शादियाबाद रोड स्थित ‘श्री राम टेंडर्स’ का भव्य शुभारंभ 12 जुलाई को हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के अनेक सम्मानित नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं व्यापारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रतिष्ठान के खुलते ही ग्राहकों ने उत्साहपूर्वक खरीदारी की और नए प्रतिष्ठान के प्रति अपना विश्वास जताया।
‘श्री राम टेंडर्स’ के प्रोप्राइटर जिया लाल गुप्ता ने बताया कि उनका उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को घर निर्माण से जुड़ी सभी आवश्यक सामग्रियां एक ही स्थान पर थोक एवं फुटकर उचित मूल्य पर उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि अब स्थानीय लोगों को निर्माण सामग्री के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा, जिससे समय और धन दोनों की बचत होगी। उन्होंने ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण सामग्री एवं बेहतर सेवा देने का भरोसा भी दिलाया।
उद्घाटन समारोह में उपस्थित लोगों ने जिया लाल गुप्ता के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रतिष्ठान के खुलने से न केवल क्षेत्रवासियों को सुविधा मिलेगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर व्यापार और रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा।
इस अवसर पर ग्राम प्रतिनिधि प्रतीक सिंह, भानु जायसवाल, पंकज जायसवाल, सत्या यादव, राहुल यादव, शिव प्रसाद सिंह, अमन जायसवाल तथा विशाल पुजारी जी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में श्री राम टेंडर्स के प्रोप्राइटर जिया लाल गुप्ता ने समारोह में पधारे सभी अतिथियों, शुभचिंतकों एवं ग्राहकों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी गुणवत्तापूर्ण सेवा और ग्राहकों के विश्वास पर खरा उतरने का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि ग्राहकों का स्नेह और सहयोग ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है।
