चार घंटे में गुमशुदा बालक को खोजकर परिजनों को सौंपा, गहमर पुलिस की तत्परता की सराहना


सेवराई (गाजीपुर)। गहमर थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 12 वर्षीय गुमशुदा बालक को मात्र चार घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया पुलिस के अनुसार शनिवार को जाकिर अंसारी (12), पुत्र मोहम्मद जावेद अंसारी, निवासी थाना गहमर, रेलवे स्टेशन भदौरा के पास लावारिस अवस्था में मिला। सूचना मिलने पर गहमर पुलिस ने तत्काल बालक की पहचान कराने और उसके परिजनों का पता लगाने की कार्रवाई शुरू की। लगातार प्रयास के बाद पुलिस ने चार घंटे के भीतर बालक के परिजनों से संपर्क स्थापित कर उसे सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया। बेटे को सुरक्षित पाकर परिजनों ने राहत की सांस ली और गहमर पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें