वृन्दावन गांव के पास रेलवे ट्रेक के पास अज्ञात युवक की लाश मिलने से सनसनी


सादात गाज़ीपुर। क्षेत्र के ग्राम वृंदावन के पास रेलवे लाइन किनारे मंगलवार की सुबह एक अज्ञात युवक का शव पाए जाने से सनसनी फैल गई। युवक के शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था, कमर पर सिर्फ तौलिया लिपटा हुआ था। पुलिस ने शव की शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।
ग्रामीणों की सूचना पर हुरमुजपुर चौकी प्रभारी रविन्द्र कुमार गौड़ पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव जोगीवीर बाबा से आगे रेलवे पुल से दक्षिण दिशा में पड़ा था। चौकी प्रभारी गौड़ के अनुसार, मृतक की उम्र लगभग चालीस वर्ष रही, जो मानसिक रूप से विक्षिप्त लग रहा था।
बहरियाबाद थानाध्यक्ष बृजेश कुमार ने बताया कि मृतक के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। उन्होंने आशंका जताई कि युवक किसी ट्रेन से गिर गया होगा, जिससे उसकी मौत हो गई। ये चोटें रेल लाइन किनारे के पत्थरों से लगने के कारण प्रतीत हो रही हैं।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस भेज दिया है। शिनाख्त की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें