शेरपुर पंचायत भवन में ग्राम पंचायत की खुली बैठक में हुआ आवास सूची का अनुमोदन, उमड़ी भारी भीड़


संवाददाता – त्रिलोकी नाथ राय 

शेरपुर / भांवरकोल/ गाजीपुर l स्थानीय ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत शेरपुर के ग्रामीण सचिवालय स्थित अष्ट शहीद सभागार में ग्राम प्रधान/प्रशासक श्रीमती अंजलि राय की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत की खुली बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना (आवास प्लस) की ड्राफ्ट सूची का अनुमोदन किया गया तथा उपस्थित ग्रामीणों को सूची के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। बैठक के दौरान ग्राम पंचायत सचिव सूर्यभान राय ने आवास प्लस की ड्राफ्ट सूची को सार्वजनिक रूप से पढ़कर सुनाया। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत शेरपुर में आवास योजना के लिए कुल 811 परिवारों का सर्वे सर्वेयरों द्वारा किया गया, जबकि 45 परिवारों ने स्वयं सेल्फ सर्वे कराया। इस प्रकार कुल 856 परिवारों की सूची तैयार की गई। सचिव ने जानकारी दी कि पोर्टल द्वारा 811 परिवारों की अंतिम प्रतीक्षा सूची स्वीकृत होकर प्राप्त हुई है, जिसे ग्रामीणों के समक्ष पढ़कर सुनाया गया तथा पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए ग्रामीण सचिवालय परिसर में चस्पा भी कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि कुल 856 सर्वे के सापेक्ष 45 लाभार्थियों को शासन एवं एआई आधारित जांच प्रक्रिया द्वारा अपात्र घोषित किया गया है। वहीं सूची में ऐसे 27 परिवार भी शामिल हैं जिन्हें पूर्व में मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ मिल चुका है, इसलिए उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा। बैठक के दौरान अनीता देवी पत्नी लक्ष्मण राम, सावित्री देवी पत्नी विशेश्वर राम, सकली देवी पत्नी सखरज तथा मालती देवी पत्नी श्यामराज राम ने सूची में अपना नाम न होने पर आपत्ति दर्ज कराई और पुनः जांच की मांग की। अधिकारियों ने उनकी आपत्तियों को दर्ज करते हुए नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया। बैठक में प्रधान प्रतिनिधि जयानंद राय, ओमप्रकाश राय (मुन्ना), अशोक राय, क्षेत्र पंचायत सदस्य रोशन राम अखिलानंद राय, उमेश यादव (प्रधान), आशुतोष राय, मनसा देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं लाभार्थी उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें