‘लोक अधिकार’ की खबर का बड़ा असर: 24 घंटे के भीतर शिशुआपार में बदले गए दो ट्रांसफार्मर


सादात : स्थानीय ग्रामीणों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने वाले समाचार पत्र ‘लोक अधिकार’ की खबर का बड़ा असर देखने को मिला है। गाजीपुर के शिशुआपार गाँव में पिछले एक माह से ट्रांसफार्मर जलने के कारण अंधेरे और भीषण गर्मी से जूझ रहे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। खबर प्रकाशित होने के अगले ही दिन विभागीय अमला सक्रिय हुआ और युद्धस्तर पर कार्रवाई करते हुए शनिवार को दिन और रात के समय दो नए ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिए गए। गाँव में एक माह से विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित थी। ग्रामीणों के अनुसार, इससे पहले जो ट्रांसफार्मर लगाया गया था, वह भी गुणवत्ताहीन होने के कारण तुरंत ही जल गया था। इस समस्या के कारण गाँव के लगभग 60 घरों में बिजली नहीं थी, जिससे बच्चे, बुजुर्ग और बीमार लोग भीषण गर्मी में नारकीय जीवन जीने को मजबूर थे।

समाजसेवी प्रद्युम्न राय ने जताया आभार
मामले को लगातार अधिकारियों के संज्ञान में लाने वाले समाजसेवी प्रद्युम्न राय ने इस त्वरित कार्रवाई के लिए ‘लोक अधिकार’ समाचार पत्र का विशेष धन्यवाद किया। उन्होंने उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री  ए.के. शर्मा के प्रति भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन-प्रशासन की तत्परता से ग्रामीणों को राहत मिली है।
गाँव में सर्वे और बुनियादी सुधार की मांग
बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में समाजसेवी प्रद्युम्न राय ने एक महत्वपूर्ण मांग रखी है। उन्होंने कहा कि केवल ट्रांसफार्मर बदलना ही समाधान नहीं है। उन्होंने विभाग से शिशुआपार गाँव का विस्तृत सर्वे कराने की मांग की है ताकि वर्तमान विद्युत लोड के अनुसार आवश्यकता वाले स्थानों पर नए पोल, अतिरिक्त ट्रांसफार्मर और अर्थिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके, जिससे भविष्य में ऐसी समस्याओं की पुनरावृत्ति न हो।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें