बाल-बाल बचा चालक, टल गया बड़ा हादसा! अनियंत्रित कार टकराया ट्रांसफार्मर से


सेवराई। (गाजीपुर):तहसील अंतर्गत दिलदारनगर थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर उसिया महना मोड़ पर यूनियन बैंक के समीप एक बड़ा हादसा टल गया। रेवतीपुर निवासी राहुल यादव चला रही अनियंत्रित कार विद्युत ट्रांसफार्मर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रांसफार्मर का पोल टूटकर कार के ऊपर गिर पड़ा।
घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने सतर्कता बरतते हुए विद्युत विभाग को सूचना दी। बिजली आपूर्ति तुरंत बंद कर दिए जाने से संभावित बड़े विद्युत दुर्घटना और आग लगने जैसी स्थिति को टाल लिया गया।
राहुल यादव कामाख्या धाम स्थित बरच्छा समारोह में अपने मालिक के परिजनों को छोड़कर रकसाहा गांव लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि अचानक कार का चक्का जाम हो गया। घबराहट में उनका पैर एक्सीलेटर पर चला गया, जिससे कार सीधे ट्रांसफार्मर पोल से टकरा गई।
चालक सुरक्षित, कोई गंभीर चोट नहीं
हादसे के समय कार में चालक राहुल यादव के अलावा कोई अन्य सवार नहीं था। वे पूरी तरह सुरक्षित बचे और उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई।
दुर्घटना के कारण बिजली के तार सड़क पर लटक गए, जिससे आवागमन बाधित हो गया और बड़े वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस और विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने तारों को सुरक्षित तरीके से हटाकर यातायात को सुचारू रूप से बहाल कर दिया।
स्थानीय प्रशासन की सराहना
स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग और पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की। उन्होंने कहा कि समय पर बिजली काटे जाने से बड़ा खतरा टला।
यह घटना एक बार फिर याद दिलाती है कि सड़क पर वाहन चलाते समय सतर्कता कितनी जरूरी है।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें