संवाददाता – त्रिलोकी नाथ राय
मरदह (गाजीपुर)। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण एवं विकास के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बुधवार को 376 जंगीपुर विधानसभा के मरदह दक्षिण मंडल द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के प्राचीन सिद्ध पीठ श्रीनाथ मठ अविसहन स्थित श्रीराम-जानकी मंदिर में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने सामूहिक पूजा-अर्चना कर देश की उन्नति, समृद्धि और प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन की कामना की।
कार्यक्रम में जिला महामंत्री अवधेश राजभर, जिला सह मीडिया प्रभारी प्रमोद राय, आईटी जिला सहसंयोजक अमित तिवारी, आईटी विधानसभा संयोजक चंदन ठाकुर, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष रवींद्र तिवारी, बूथ लाभार्थी प्रमुख धर्मेंद्र शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने मंदिर परिसर में विधिवत पूजा-अर्चना कर राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य और जनकल्याण के लिए प्रार्थना की।
इसके पश्चात भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए मंदिर परिसर एवं पोखरे के आसपास स्वच्छता अभियान चलाया ।कार्यकर्ताओं ने श्रमदान कर साफ-सफाई की तथा लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
उपस्थित नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने पिछले 12 वर्षों में विकास, आत्मनिर्भरता, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। गरीब, किसान, युवा, महिला एवं वंचित वर्गों के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं संचालित की गई हैं, जिनका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व पटल पर एक मजबूत और प्रभावशाली राष्ट्र के रूप में स्थापित हुआ है। देश की सुरक्षा, आर्थिक विकास, आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति और सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं, जिनके कारण भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा लगातार बढ़ रही है।
कार्यक्रम के अंत में भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं नेतृत्व वर्ग को शुभकामनाएं देते हुए प्रधानमंत्री के स्वस्थ, समृद्ध एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई। सभी ने बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री का नेतृत्व देश को निरंतर प्रगति और विकास के पथ पर आगे बढ़ाता रहे।
इस अवसर पर प्रवीण खरवार, रामप्यारे कुशवाहा, शिवम सिंह, अनिल यादव, अभिषेक सिंह, संतोष तिवारी, राम बचन राम सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।
