नंदगंज(गाजीपुर)।उत्तर प्रदेश किसान सभा ब्लॉक देवकली का सम्मेलन मुड़रभा चट्टी पर संपन्न हुआ। इसका उद्घाटन करते हुए किसान सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश महामंत्री पूर्व विधायक राजेंद्र यादव ने कहा कि वर्तमान सरकार की राष्ट्र विरोधी विदेश एवं घरेलु नीतियों के कारण देश का प्रत्येक समुदाय अभिशप्त जीवन जिने के लिए मजबूर हैँ।हमारा देश गावों,किसानो का है। जब तक इनका विकास नही होगा देश की तरक्की संभव नही है। हमारे देश का खजाना प्रत्येक नागरिक के टैक्स से बनता है।परन्तु इसका प्रयोग कॉर्पोरेट घरानो के लिए हो रहा है।किसानो मजदूरों के लिए सरकार का खजाना खाली हो जाता है।आज गैस,पेट्रोल,डीजल,खाद महंगा है।कृषि उत्पादन एवं औद्योगिक उत्पादन के में कोई संतुलन नही है।सरकार की गलत नीतियों के चलते गाँव,किसान बर्बाद हो रहा है।इसे बचाने के लिए किसानो को एकजूट होना होगा।उन्होंने किसानो से अपील किया कि किसान सभा का सदस्य बने और अपने हक के लिए संघर्ष करें तभी समस्याओं का समाधान होगा। ब्लॉक मंत्री द्वारा कार्यात्मक एवं संगठनात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत किया जिस पर कई लोग ने विचार व्यक्त किये।सम्मेलन को भा क पा राज्य कार्यकारिणी सदस्य अमेरिका सिंह यादव,जिलाध्यक्ष किसान सभा अशोक मिश्रा,जिला मंत्री राजदेव यादव,रामकेर यादव, दुर्जन प्रसाद ,सुरेश बिंद, सूरज राम बागी,राजकुमारी जी,शिवचरन चौबे,पुनवासी बिंद प्रधान, रामशुक्ला,विजय कवि,बेचू कश्यप आदि ने सम्बोधित किया। किसान सभा के ब्लॉक मंत्री राजनाथ सिपाही ने आभार प्रगट किया।अध्यक्षता अकबर अंसारी और संचालन बच्चेलाल यादव ने किया।
सरकार की गलत नीतियों के चलते गाँव,किसान बर्बाद हो रहा है—राजेन्द्र यादव
