पुरुषोत्तम मास में गूंजा हरि कीर्तन, बाठा शिव मंदिर में अखंड रामचरित मानस पाठ से भक्तिमय हुआ माहौल


भांवरकोल। क्षेत्र के बाठा स्थित शिव मंदिर परिसर में पुरुषोत्तम मास (अधिक मास) के पावन अवसर पर व्यास अरविंद ओझा जी के सानिध्य में श्री रामचरित मानस पाठ एवं हरि कीर्तन अनुष्ठान का आयोजन किया गया। धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के श्रद्धालुओं और ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। इस अवसर पर पंडित चंदन कुमार पांडे ने पुरुषोत्तम मास के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इस पवित्र माह में भगवान विष्णु के नाम का कीर्तन, भजन और पूजा विशेष फलदायी मानी जाती है। उन्होंने कहा कि हरि कीर्तन करने और सुनने से आत्मिक शुद्धि होती है, मन को शांति मिलती है तथा पापों का नाश होकर अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। उन्होंने बताया कि सनातन धर्म में पुरुषोत्तम मास को भगवान विष्णु का प्रिय मास माना गया है। इस दौरान किए गए धार्मिक कार्य, दान-पुण्य और नाम संकीर्तन का फल कई गुना बढ़ जाता है। साथ ही परिवार में सुख-समृद्धि आती है और ग्रह दोषों का भी निवारण होता है। अखंड मानस पाठ और हरि कीर्तन के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम और विष्णु भगवान के जयकारों के साथ भक्ति रस में डूबकर धर्म लाभ प्राप्त किया। कार्यक्रम में फकीर तिवारी, नंद जी पांडे, नागा तिवारी, पप्पू सिंह, दयाशंकर सिंह, रोहित चौरसिया सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें