सादात के मां काली आदर्श ITI एवं पब्लिक स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह का हुआ भव्य आयोजन


सादात क्षेत्र के मां काली आदर्श आई.टी.आई एवं पब्लिक स्कूल शिशुआपार में आज प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन हुआ जिसमें मुख्य अतिथि निशांत कुमार शाखा प्रबंधक यूनियन बैंक ऑफ इंडिया सादात मुख्य शाखा एवं विशिष्ट अतिथि डॉ राम अवतार यादव माध्यमिक शिक्षा मंडल वाराणसी क्षेत्र के उप सचिव रहे ,कार्यक्रम की अध्यक्षता कमरुद्दीन अंसारी ने किया एवं सभी आगंतुकों को अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह द्वारा प्रिंसिपल अनिल कुमार राय ने सम्मान किया बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ ,जिसमें स्कूल के अभिभावक एवं बच्चे एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे कॉलेज में आईटीआई पास कपिल देव राजभर को प्रथम पुरस्कार मिला जो इस वर्ष आईटीआई में 98.6 प्रतिशत अंक लाकर कॉलेज का नाम रोशन किया एवं पब्लिक स्कूल के हर क्लास में प्रथम पुरस्कार ,द्वितीय पुरस्कार एवं तृतीय पुरस्कार तथा सांत्वना पुरस्कार का वितरण मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के कर कमल द्वारा संपन्न हुआ l

शाखा प्रबंधक निशांत कुमार ने अभिभावकों को संबोधन करते हुए कहा कि आज के समय में सभी लोग अपने बच्चों से मोबाइल दूर रखें क्योंकि बच्चे इससे अपने पढ़ाई के समय का सदुपयोग नहीं कर पाते हैं एवं इनका मन भटकता रहता है l विशिष्ट अतिथि डॉ रामावतार यादव ने कहा कि सादात क्षेत्र के इस विद्यालय से काफी बच्चे पढ़ करके रेलवे , सेना अध्यापक लाइन, यूपीएससी जैसे प्रतिष्ठा परख परीक्षाओं को पास कर भारत सरकार एवं राज्य सरकार के अधीन सेवा दे रहे हैं इस विद्यालय से पढ़ कर काफी संख्या में छात्र नवोदय विद्यालय गाजीपुर एवं अन्य जिलों के विद्यालयों में प्रवेश पा चुके हैं, इस विद्यालय के बच्चे हर वर्ष ओलंपियाड जैसे प्रतियोगी परीक्षा में जिले में स्थान प्राप्त कर रहे हैं जैसा कि आज भी इस प्रोग्राम में भारत के प्रतिष्ठित समाचार पत्र हिन्दुस्तान समाचार द्वारा तीन बच्चों को सम्मानित किया गया है l

बच्चों ने काफी संख्या में सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत अपनी प्रस्तुति दी है जिसे देख एवं सुन कर उपस्थित अभिभावक एवं दर्शक लोग मंत्र मुग्ध हो गए एवं विद्यालय प्रबंधन की काफी तारीफ की ।

मौके पर मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी सादात उत्तरी के मण्डल अध्यक्ष अध्यक्ष दिनेश सिंह सिंटू, समाज सेविका विमला मौर्य, मनोज चौरसिया, वरिष्ठ पत्रकार कमल किशोर,आईटीआई के प्राचार्य अनिल कुमार राय, पब्लिक स्कूल की प्राचार्य सुधा राय , कॉलेज के प्रबंधक प्रद्युम्न कुमार राय , प्रवेश कुमार, आकाश राजभर, कृष्णकांत गुप्ता, तान्या तिवारी, आंचल गुप्ता, अंकिता कश्यप, रेखा राय, शांभवी राय एवं क्षेत्र के बहुत से गणमान्य लोग उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन प्रद्युम्न कुमार राय ने किया एवं उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किएl

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें