जमानियां। 10 मई को प्रातः काल कर्नाटक से आ रहे युवक को चंदौली के पास डीडीयू-ताड़ीघाट पैसेंजर ट्रेन में कुछमन और सकलडीहा स्टेशनों के बीच 34 वर्षीय युवक मगरू चौधरी पुत्र दूधनाथ चौधरी को हमलवार ने गोली मारकर उतारा मौत के घाट सूचना मिलते ही परिवार और मुहल्ले में पसरा सन्नाटा सदस्यों का रो रोकर बुराहाल है। मृतक की पहचान जमानिया निवासी मगरू राम चौधरी के रूप में हुई है। जो कर्नाटक से लौट रहा था। हमलावर ने सिर में गोली मारकर शव को चलती ट्रेन से फेंक दिया। बताया जा रहा है। कि घटनास्थल कुछमन-सकलडीहा रेलवे स्टेशन के बीच (दरियापुर/इब्राहिमपुर के पास), जिला चन्दौली के आसपास हुई। मृतक: मंगरू राम चौधरी पुत्र दूधनाथ चौधरी उम्र (34), निवासी जमानियां चौधरी मोहल्ला का रहने वाला है। जो कर्नाटक में मछली पकड़ने का काम करता था। बदमाशों ने सुबह करीब 7 बजे चलती ट्रेन के गेट पर बैठे युवक की कनपटी पर गोली मारी। और हत्या के बाद हमलावर सकलडीहा स्टेशन के समीप ट्रेन धीमी होने पर कूदकर फरार हो गए। जीआरपी और तीन थानों की पुलिस (सकलडीहा, अलीनगर, चंदौली) ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। और सीसीटीवी खंगाल रही है। यात्रियों के अनुसार, हमलावरों के पास पिट्ठू बैग थे। और वारदात के बाद ट्रेन में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही नगरपालिका सभासद , राजा चौधरी रोहित शर्मा ने परिवार के सदस्यों के साथ दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंचकर जीआरपी प्रभारी से जानकारी ली फिर सभासद अंजनी कुमार गुप्ता सचिन वर्मा पूर्व सभासद लाला जायसवाल आदि लोगो ने मृतक के घर पहुंचकर शोक द प्रगट किया। तो वहीं वार्ड नंबर 7 के सभासद राजा चौधरी ने बताया कि मंगरू चौधरी बहुत सीधा लड़का था इसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं पुलिस प्रशासन छान बिन कर रही है जल्दी अपराधी पकड़े जाएंगे अपराधियों ने सिर के पीछे गोली मारी है पुलिस जांच में जुटी है जल्द अपराधी पुलिस के गिरफ्त में होंगे परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है
चौधरी मोहल्ला निवासी मंगरू चौधरी को बदमाशों ने सिर में मारी गोली
