20 तारीख के तथाकथित “बंद” का हम पूर्ण विरोध करते हैं  बाजार खुले रहेंगे- पुनीत सिंघल 


नंदगंज (गाज़ीपुर )रिटेल केमिस्ट एंड डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन के प्रदेश संगठन मंत्री पुनीत सिंघल एक सभा के दौरान कहा कि दवा व्यापार के नाम पर बंद का आह्वान करने वाला तथाकथित संगठन अब संगठन नहीं रहा, बल्कि एक लिमिटेड कंपनी बनकर स्वयं दवा कारोबार कर रहा है। यह कंपनी वर्षों से दवा कंपनियों से सांठ-गांठ कर केमिस्टों के हितों पर लगातार प्रहार करती रही है।

केमिस्टों के मार्जिन में कटौती, एक्सपायरी में टालमटोल, मनमानी शर्तों पर सप्लाई और व्यापारियों पर दबाव—ये सभी उसी गठजोड़ के परिणाम हैं।

ऑनलाइन व्यापार के विरोध में बंद का आह्वान हास्यास्पद और भ्रामक है। सवाल यह है कि ऑनलाइन कंपनियों को दवा सप्लाई कौन कर रहा है? यदि बंद कराने वाले वास्तव में ईमानदार हैं तो वे पहले दवा कंपनियों से कहकर ऑनलाइन सप्लाई बंद कराएं। परंतु सच्चाई यह है कि बंद का यह नाटक सरकार के विरुद्ध, व्यापार के विरुद्ध और दवा कंपनियों के पक्ष में है।

हम स्पष्ट करते हैं कि 20 तारीख को बाजार बंद नहीं होंगे। सभी दवा व्यापारी भाई भ्रमित न हों। यह बंद केमिस्टों के हित में नहीं, बल्कि दलाली और कंपनियों के संरक्षण में किया जा रहा है।

हमारी लड़ाई दवा कंपनियों की मनमानी से है—हम मार्जिन बढ़ोतरी, समय पर एक्सपायरी निस्तारण और स्वतंत्र सप्लाई व्यवस्था के लिए संघर्ष करते रहेंगे।

पुनीत सिंघल ने बात करते हुए सोमवार को पत्रकार वार्ता मे कहाँ कि हम सभी केमिस्ट साथियों से अपील करते है कि 20 तारीख को प्रतिष्ठान खुले रखें, जनता की सेवा जारी रखें और इस तथाकथित बंद को पूर्णतः असफल बनाएं।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें