बारिश के बाद हरकत में आया विभाग, बल्ली के सहारे ऊपर रखी गई गेहूं की बोरियां


सेवराई। तहसील क्षेत्र के भदौरा ब्लाक परिसर स्थित गेहूं क्रय केंद्र पर पिछले दिनों हुई तेज बारिश के बाद विभागीय अधिकारियों की नींद खुली। बारिश के दौरान केंद्र पर रखी सैकड़ों कुंतल गेहूं की बोरियां भींग गई थीं, जिसके बाद अब गेहूं को सुरक्षित रखने के लिए बोरियों को बल्ली के सहारे जमीन से ऊपर रखा गया है, ताकि बरसात का पानी बोरियों तक न पहुंचे और गेहूं खराब होने से बच सके। किसानों का कहना है कि केंद्र पर गोदाम की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण हर बारिश में गेहूं भींगने का खतरा बना रहता है। किसान भानु प्रताप सिंह, प्रवीण यादव और कमलेश सिंह ने बताया कि केंद्र पर बड़ी मात्रा में गेहूं की बोरियां डंप होने से किसानों को अपनी उपज लाकर गिराने में भी परेशानी हो रही है। यदि समय रहते गेहूं का उठान नहीं कराया गया तो रखी गई गेहूं खराब हो सकता है किसानों ने आरोप लगाया कि इस समस्या को लेकर कई बार संबंधित विभागीय अधिकारियों को फोन के माध्यम से अवगत कराया गया, लेकिन अभी तक गेहूं के उठान की व्यवस्था सुनिश्चित नहीं की गई। वहीं केंद्र प्रभारी एसएमआई मोहम्मद उस्मान ने बताया कि बारिश के दौरान गेहूं को बचाने के लिए तिरपाल लगाया गया था, लेकिन पानी के रिसाव के कारण कुछ बोरियां भींग गई थीं। अब बोरियों को बल्ली के सहारे ऊपर रख दिया गया है, जिससे आगे ऐसी समस्या नहीं होगी।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें