ज्ञानपुर में ठनका से पति-पत्नी की मौत, एसडीएम ने पहुंचकर परिजनों को दिया सहायता का भरोसा


गाजीपुर। तहसील मोहम्मदाबाद क्षेत्र के ज्ञानपुर गांव में आकाशीय बिजली (ठनका) गिरने से पति-पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुकर राजभर (57 वर्ष) और उनकी पत्नी शिवकुमारी देवी (41 वर्ष) की सोमवार को ठनका गिरने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में मातम पसरा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी डॉ. हर्षिता तिवारी मंगलवार को ज्ञानपुर गांव पहुंचीं और पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने शासन की ओर से हर संभव सहायता दिलाने का भरोसा दिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। प्रशासन द्वारा राहत सहायता की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें