गहमर में आधुनिक ई-लाइब्रेरी का उद्घाटन, छात्रों को मिलेगा बेहतर शैक्षिक माहौल


सेवराई। तहसील क्षेत्र के गहमर गांव में लाखों रुपये की लागत से तैयार आधुनिक ई-लाइब्रेरी का उद्घाटन खंड विकास अधिकारी भदौरा के.के. सिंह ने फीता काटकर किया। यह लाइब्रेरी गांव के छात्र-छात्राओं को निशुल्क पठन-पाठन एवं इंटरनेट सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बनाई गई है।

 

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर की गई। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए खंड विकास अधिकारी के.के. सिंह ने कहा कि ग्राम पंचायत की यह पहल बेहद सराहनीय है। आज के समय में बेहतर शैक्षिक माहौल और उचित मार्गदर्शन के अभाव में कई छात्र-छात्राएं अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर पाते हैं। ऐसे में पंचायत भवन में 60 छात्र-छात्राओं के बैठने की व्यवस्था तथा इंटरनेट सुविधा से सुसज्जित ई-लाइब्रेरी विद्यार्थियों के लिए काफी लाभदायक साबित होगी।

 

उन्होंने कहा कि इस आधुनिक लाइब्रेरी के माध्यम से छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने में मदद मिलेगी तथा गांव के युवाओं को पढ़ाई के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध हो सकेगा। इस दौरान उन्होंने पंचायत भवन के मुख्य गेट पर बनाए गए सेल्फी प्वाइंट का भी उद्घाटन किया।

 

इस अवसर पर ग्राम पंचायत सचिव नवीन यादव, सुनील सिंह, रोजगार सेवक नंदा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें