अज्ञात कारणों से लगी आग,घरगृहस्थी का सारा सामान जल कर हुआ राख


सेवराई। तहसील क्षेत्र की रेवतीपुर थाना अंतर्गत नवली गांव की मुसहर बस्ती में गुरुवार की शाम सुखराम चौधरी के घर में अज्ञात कारणों से लगी आग एक व्यक्ति की घरगृहस्थी का सारा सामान जल कर राख हो गया। पीड़ित परिवार की चीज पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों के द्वारा किसी तरह कड़ी मशक्कत कर आज पर काबू पाया गया। पीड़ित सुखराम चौधरी पुत्र मुख लाल चौधरी ने बताया कि आग लगी के कारण घर में रखा करीब 6 कुंतल गेहूं पशु चारा चौकी और अन्य कीमती सामानों सहित घर गृहस्ती का सारा सामान जलकर राख हो गया है। पीड़ित ने घटना की जानकारी हल्का लेखपाल और तहसील प्रशासन को देखते हुए मुआवजे की अपील किया है। इस आग लगी की घटना के बाद पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को विवश हो गया है ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जमशेद राईनी ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता मुहैया कराई।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें