व्यापार मण्डल ने किया छात्रों को सम्मानित,मोमेंटो देकर छात्रों का बढ़ाया हौसला बहादुरगंज


गाज़ीपुर व्यापार मण्डल बहादुरगंज द्वारा नगर पंचायत बहादुरगंज के मां चंडी धाम मंदिर पर मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड नम्बर 3 निवासी अर्जुन जायसवाल के पुत्र विशाल जायसवाल ने जे ई ई मेंस आई आई टी एग्जाम पास करके पूरे नगर का नाम रौशन कर दिया है वहीं पर अनुष्का भारती जो कि के एम इण्टर कालेज बहादुरगंज गाज़ीपुर की छात्रा ने इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में जिले में चौथा स्थान प्राप्त करके अपने स्कूल,गांव, और परिवार का नाम रौशन कर दिया है। जिसको लेकर नगर के गणमान्य लोगों ने बच्चों की हौसला अफजाई के लिए मां चंडी धाम मंदिर पर दोनों छात्रों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया, तथा मीठा खिलाकर अपनी अपनी खुशी का इजहार करते हुए दोनों छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। इस अवसर पर हरि शंकर राय, गिल्लू बर्नवाल, जयप्रकाश गुप्ता, शक्ति जायसवाल, सलमान अली खान,रामायण सर, फिरोज खान, आशुतोष बरनवाल, जफर अकील, धनंजय चौरसिया, संतोष जायसवाल, गोलू वर्मा, पवन राय, राजू जायसवाल इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें