बीते एक सप्ताह से जला, 63 केवीए का ट्रांसफार्मर, लोगों में आक्रोश


सेवराई। तहसील क्षेत्र के बक्सडा गांव में 63 केवीए का ट्रांसफार्मर बीते एक सप्ताह से जल जाने के कारण लोगों का आक्रोश फूट गया लोगों ने बिजली निगम कर्मियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।

गांव निवासी वशिष्ठ गुप्ता, विनोद खरवार, सरोज कुमार, सुनील प्रसाद, बब्बन प्रसाद, दरोगा यादव, ददन प्रसाद, रविन्द्र, राम व्यास कुशवाहा, शिवमोहर यादव, राजेश गिरी, राकेश यादव आदि लोगों ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से ट्रांसफार्मर में आई तकनीकी खराबी के कारण बिजली आपूर्ति बाधित है कई बार बिजली निगम कर्मियों को सूचना देने के बावजूद भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो रही है वहीं बिजली न आने के कारण जहां भीषण गर्मी और उमस में लोगों का हाल बेहाल है वही सबसे ज्यादा परेशानी बड़े बुजुर्ग और बच्चों को हो रही है।

 

इसके साथ ही पेयजल के लिए भी समस्या खड़ी हो गई है। लोगों ने आरोप लगाया कि कई बार बिजली निगम कर्मियों को बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग को लेकर सूचना दी गई लेकिन उनके द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। लोगों ने चेताया कि अगर जल्द ही तकनीकी खराबी दूर कर आपूर्ति बहाल नहीं की जाएगी तो हम सभी तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन को बाध्य होंगे।

 

इस संबंध में अवर अभियंता राजकुमार ने बताया कि संबंधित कर्मियों को व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए निर्देशित किया गया है जल्दी आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें