फसल अवशेष में लगी आग, नट बस्ती तक पहुंचीं लपटें,,फायर ब्रिगेड व ग्रामीणों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा


सेवराई। गहमर कोतवाली क्षेत्र के भदौरा बस स्टैंड के सिवान में बुधवार को अज्ञात कारणों से खेतों में पड़े फसल अवशेष में आग लग गई। तेज हवा के कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और लपटें नजदीक स्थित नट बस्ती तक पहुंच गईं। इससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता जय किशन मौर्य ने सूझबूझ का परिचय देते हुए दो ट्रैक्टरों की मदद से खेतों की जुताई कराकर आग को आगे बढ़ने से रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

आग लगने की इस घटना में कई बीघा खेतों में पड़ा फसल अवशेष जलकर राख हो गया। ग्रामीणों का कहना था कि यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो नट बस्ती भी इसकी चपेट में आ सकती थी, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था।

 

घटना के दौरान चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी रही। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी एसडीएम सेवराई को देते हुए उचित कार्रवाई की मांग की है।

 

स्थानीय लोगों ने बताया कि क्षेत्र में किसानों द्वारा फसल अवशेष में आग लगाने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। इससे जहां आग फैलने का खतरा बना रहता है, वहीं कई बार किसानों की खड़ी फसल भी जलकर नष्ट हो जाती है। साथ ही पशुओं के चारे की समस्या भी उत्पन्न हो रही है।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें