भांवरकोल/गाजीपुर। क्षेत्र के वीरपुर गांव निवासी एवं समाजवादी पार्टी कर्नाटक के प्रदेश सचिव डॉ० आशीष कुमार राय को विश्व संस्कृति एवं पर्यावरण संरक्षण आयोग (WCAEPC) द्वारा मानद डॉक्टरेट से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई है। यह सम्मान उन्हें मीडिया एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया जाएगा। उनकी इस उपलब्धि पर ग्रामीणों एवं क्षेत्रवासियों में हर्ष व्याप्त है। आयोग द्वारा जारी वक्तव्य में कहा गया है कि डॉ. आशीष कुमार ने राजनीति, मीडिया और सामाजिक सेवा के माध्यम से समाज को सशक्त बनाने, जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने तथा सामाजिक न्याय को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। समाजवादी पार्टी में प्रदेश सचिव के रूप में उनकी सक्रियता और जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सराहनीय रही है।
डॉ. आशीष कुमार के कार्यों से समाज के विभिन्न वर्गों में सकारात्मक जागरूकता आई है। उनके नेतृत्व, समर्पण और निरंतर प्रयासों ने सामाजिक परिवर्तन की दिशा में प्रभावशाली योगदान दिया है। आयोग द्वारा उन्हें “मीडिया एवं सामाजिक कार्य में मानद डॉक्टरेट – 2026” के साथ प्रमाण-पत्र, आजीवन सदस्यता, आजीवन वैध सदस्य पहचान-पत्र एवं प्रचार सामग्री भी प्रदान की जाएगी। विश्व संस्कृति एवं पर्यावरण संरक्षण आयोग ने इस सम्मान के लिए डॉ. आशीष कुमार को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। क्षेत्रवासियों ने उनकी इस उपलब्धि पर हर्ष जताते हुए उनके उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की है।
