आजमगढ़ में मंत्रोच्चार के बीच धूमधाम से मनाई गई भगवान परशुराम जयंती, गूंजे जयकारे


समाज को एकजुट करना ही ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन का प्रमुख उद्देश्य – राष्ट्रीय महासचिव जितेंद्र राय बबलू

 

संवाददाता – त्रिलोकी नाथ राय

 

भीमबर/ आजमगढ़। ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता त्रिलोकी नाथ राय ने बताया कि भीमबर क्षेत्र के स्थित ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन आजमगढ़ द्वारा अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर भगवान भगवान परशुराम की जयंती श्रद्धा, आस्था और उल्लास के साथ मनाई गई।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव जितेंद्र राय बबलू, राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष कामेश्वर राय कमलेश, राष्ट्रीय प्रवक्ता त्रिलोकी नाथ राय, प्रमुख समाजसेवी आर पी राय , राष्ट्रीय महामंत्री डॉक्टर दिवाकर राय,प्रदेश महामंत्री रासबिहारी राय, प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र कुमार राय, अमरनाथ राय, ने भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया।

 

सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जितेंद्र राय बबलू ने कहा कि समाज को एकजुट करना ही ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन का प्रमुख उद्देश्य है। और निरंतर हम सभी लोग इस कार्य हेतु समर्पित है।

 

समाजसेवी आर पी राय ने कहा कि भगवान परशुराम शास्त्र और शस्त्र दोनों के अद्भुत संगम के प्रतीक हैं। उनके आदर्श हमें अन्याय के विरुद्ध खड़े होने और धर्म की रक्षा करने की प्रेरणा देते हैं।

 

कामेश्वर राय कमलेश नेयुवाओं से समाज और संस्कृति की रक्षा के लिए आगे आने का आह्वान किया।

 

इस अवसर पर मुख्य अतिथियों के साथ प्रदेश महामंत्री प्रभकार राय ,जिलाध्यक्ष विवेक सिंह, अलोक राय ,जिला महामंत्री पंकज राय, मनीष राय ,जिला उपाध्यक्ष राकेश राय, प्रिंस राय, हरिवंश राय, कोषाध्यक्ष विजय राय, रामानुज राय ,मंत्री विक्की राय अनुराग देव राय लखनऊ प्रभारी ,संजय राय संरक्षक,ब्लाक अध्यक्ष ,उमेश राय, सिंटू राय, शुभम राय सहित जिले की पूरी कार्यकारिणी सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।श्रद्धालुओं ने भगवान परशुराम से समाज में सुख-समृद्धि, शांति और न्याय की कामना की।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें