कासिमाबाद में आज ब्राह्मण रक्षा दल के बैनर तले धरवार कला से कासिमाबाद ब्लॉक तक परशुराम शोभा यात्रा निकाली गई। धरवार कला से कासिमाबाद ब्लॉक सभागार तक रविवार को भगवान परशुराम की भव्य झांकी निकाली गई। जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों विप्र बंधुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। झांकी यात्रा का शुभारंभ ब्राह्मण रक्षा दल के संरक्षक राकेश तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया,
पारंपरिक वेशभूषा में सजे युवाओं ने भगवान परशुराम के जीवन प्रसंगों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया, जिससे पूरा मार्ग भक्तिमय माहौल में डूब गया।
सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
झांकी का समापन कासिमाबाद ब्लॉक सभागार में हुआ, जहां एक सभा का आयोजन किया गया। सभा में वक्ताओं ने भगवान परशुराम के आदर्शों और उनके सामाजिक योगदान पर प्रकाश डाला। मुख्य वक्ता बाल कृष्ण त्रिवेदी ने कहा कि परशुराम केवल एक योद्धा ही नहीं, बल्कि न्याय और धर्म के प्रतीक भी थे। उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में समानता और सद्भाव स्थापित किया जा सकता है।
पंकज दुबे ने वर्तमान सत्ता को ब्राह्मण विरोधी बताया और कहा कि लड़ने के लिए तैयार रहना पड़ेगा।
इस अवसर पर राकेश तिवारी, जेपी पाण्डेय, निमेष पाण्डेय, अवनीश पाण्डेय,संजय पाण्डेय, सोनू दुबे, जितेंद्र मिश्रा, रितिका द्विवेदी, पीयूष, हरिप्रसाद, अनुज,राजेश मिश्रा, हीरामणि चौहान, रुस्तम अली सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन विमलेश तिवारी एवं आगंतुकों का आभार ब्राह्मण रक्षा दल के संयोजक प्रेम मिश्रा ने किया।
