सहायक शिक्षक अब्दुल वाहिद द्वारा छात्रा की बेरहमी से पिटाई का आरोप, सहायक शिक्षक के खिलाफ थाने में तहरीर


उतराव । क्षेत्र के भरौली कला स्थित प्राथमिक विद्यालय में कक्षा तीन की एक छात्रा की पिटाई का मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया है। आरोप है कि विद्यालय के सहायक शिक्षक अब्दुल वाहिद ने सवाल का जवाब न दे पाने पर छात्रा को बेरहमी से पीट दिया, जिससे उसके शरीर पर चोट के निशान पड़ गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना गुरुवार की है। बताया जा रहा है कि कक्षा तीन में पढ़ने वाली छात्रा से शिक्षक ने पढ़ाई से संबंधित एक सवाल पूछा था। जवाब न दे पाने पर शिक्षक ने गुस्से में आकर बच्ची की पिटाई कर दी। आरोप है कि मारपीट के कारण बच्ची की पीठ पर चोट के निशान बन गए।

स्कूल से छुट्टी होने के बाद जब छात्रा घर पहुंची तो उसने अपनी मां को पूरी घटना बताई। इसके बाद बच्ची की मां रिंकू देवी उसे लेकर करीमुद्दीनपुर थाना पहुंचीं और आरोपी शिक्षक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों और अभिभावकों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने दोषी शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में बच्चों के साथ इस तरह की घटना दोबारा न हो।

इस संबंध में करीमुद्दीनपुर थानाध्यक्ष रमेश पटेल ने बताया कि मामले में तहरीर प्राप्त हुई है और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

वहीं खंड शिक्षा अधिकारी निलेन्द्र चौधरी ने बताया कि मौके पर जाकर बच्ची को देखा गया है। प्रथम दृष्टया शिक्षक दोषी पाए गए हैं। शिक्षक के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय को पत्र भेज दिया गया है।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें