अंबेडकर जयंती पर संविधान निर्माता को याद कर किया गया नमन: रामविजय सिंह यादव


नंदगंज (गाज़ीपुर)। समाजवादी जनता पार्टी (चन्द्रशेखर) के वरिष्ठ नेता, प्रदेश सचिव व राष्ट्रीय कार्य समिति के सदस्य रामविजय सिंह यादव के आवास कैम्प कार्यालय ग्राम चांडीपुर पर संविधान के रचयिता, गरीबों के मसीहा भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई।

इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रामविजय सिंह यादव ने कहा कि आज देश में हम जो सम्मानपूर्वक जीवन जी रहे हैं और अपने अधिकारों की बात कर पा रहे हैं, वह सब बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की देन है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने समाज को छुआछूत जैसी कुरीतियों से दूर रहने की सीख दी और दलितों, पिछड़ों व दबे-कुचले वर्गों को ऊपर उठाने के लिए कई महत्वपूर्ण कानून बनाए।

उन्होंने आगे कहा कि बाबा साहब चाहते थे कि समाज का वंचित वर्ग शिक्षित बने, तभी वास्तविक विकास संभव है। आज हम मतदान के अधिकार का जो प्रयोग करते हैं, वह भी उनके द्वारा बनाए गए संविधान की ही देन है।

कार्यक्रम में वक्ताओं के रूप में फौजदारी राम, वीरेंद्र राम, आकाश यादव, नीरज यादव बब्लू, सोमवारी देवी, लालती देवी, चन्द्रभान राम, दीपक राम सहित कई लोग उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें