सादात क्षेत्र के भीमराव अम्बेडकर इंटर कालेज टांडा बैरख के प्रांगण में भारतीय जनता पार्टी सादात उत्तरी मण्डल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ नें डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर की जयंती मनाई कार्यक्रम में उपस्थित लोगों का सादात उत्तरी के मण्डल अध्यक्ष दिनेश सिंह (सिंटू ) नें स्वागत किया तत्पश्चात डाक्टर भीम राव अम्बेडकर जी के प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर अभी कार्यकर्ता पुष्प अर्पित किए l
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि गाज़ीपुर जनपद के जिला उपाध्यक्ष सुधाकर कुशवाहा नें डा. भीमराव अम्बेडकर जी की जीवनी पर प्रकाश डाला एवं कार्यकर्ताओ से उनके जीवन से शिख लेने के लिए आह्वान किया l
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे माँ काली आदर्श आई.टी.आई एवं होंडा एजेंसी के प्रबंधक व वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रद्युम्न राय नें बाबा साहेब के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज हम भारत के संविधान निर्माता, भारत रत्न बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती मना रहे हैं।
14 अप्रैल 1891 को जन्मे, बाबासाहेब का जीवन संघर्ष और सफलता की एक अद्भुत कहानी है। उन्होंने दलितों, पिछड़ों और महिलाओं के अधिकारों के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। एक वकील, अर्थशास्त्री, समाज सुधारक और बहुमुखी प्रतिभा के धनी डॉ. अंबेडकर ने भारत को विश्व का सबसे बड़ा संविधान दिया, जो हमें समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार देता है।
कार्यक्रम में कृष्ण कुमार सिंह, विपुल सिंह, महेंद्र चौहान, सभाजित चौहान, राहुल पाण्डेय, शैलेन्द्र मिश्रा, शशांक मिश्रा, अभय श्रीवास्तव, संजय कुशवाहा,आदर्श कुमार राय आदि सहित सकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे l
डा. भीमराव अम्बेडकर इंटर कालेज के प्रबंधक संजय कुशवाहा नें उपस्थित सभी लोगों का आभार ब्यक्त किया एवं कार्यक्रम का संचालन भारतीय जनता पार्टी सादात उत्तरी के मण्डल अध्यक्ष दिनेश सिंह ( सिंटू )नें किया
