वरिष्ठ अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. अजीत सैगल को हाल ही में मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किए जाने पर क्षेत्र के प्रबुद्ध जनों ने हर्ष व्यक्त किया है। डॉ. सैगल ने इस सम्मान को अपने मरीजों और सहयोगियों को समर्पित करते हुए भविष्य में और अधिक निष्ठा से सेवा करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर डॉ. एस.सी. गोयल, डॉ. संजय यादव और सुमन पाठक सहित सैकड़ों लोगों ने उन्हें बधाई दी है। यह सम्मान उनके सामाजिक और सांस्कृतिक जुड़ाव का एक बड़ा प्रमाण है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डॉ. अजीत सैगल को किया सम्मानित
