सामाजिक संस्था ‘चौपाल’ द्वारा आयोजित वार्षिक क्विज प्रतियोगिता-2025 का पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न


सेवराई।तहसील क्षेत्र के दिलदारनगर की सामाजिक संस्था ‘चौपाल’ द्वारा आयोजित वार्षिक क्विज प्रतियोगिता-2025 का पुरस्कार वितरण समारोह भव्य रूप से संपन्न हुआ।

समारोह एस.के.बी.एम. डिग्री कॉलेज दिलदारनगर के प्रांगण में आयोजित किया गया। तहसील सेवराई और तहसील जमानिया के 15 मदरसों से लगभग 300 छात्र-छात्राओं ने इस क्विज में भाग लिया। प्रतियोगिता तीन ग्रुप में आयोजित की गई थी, जिसमें लड़कों के लिए दो ग्रुप और लड़कियों के लिए एक ग्रुप बनाया गया था।

पुरस्कार वितरण समारोह में प्रत्येक ग्रुप के टॉप-10 अभ्यर्थियों को गिफ्ट, मोमेंटो, मेडल तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

मुख्य अतिथि के रूप में फातिमा गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या आमिना खातून, कारी परवेज साहब, मुफ्ती इनाम कासमी साहब, हुसैन कासमी साहब (जमानिया), दानिश साहब (जमानिया) और गुलाम मजहर खान (मैनेजर) उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने चौपाल संस्था की इस उपयोगी पहल की सराहना की और प्रतिभागियों को मुबारकबाद दी।

कार्यक्रम का संचालन चौपाल के सचिव डॉ. मतीन खान ने किया, जबकि संस्था के अध्यक्ष दिलशाद खान ने अंत में सभी अतिथियों, अभ्यर्थियों और आयोजकों का आभार व्यक्त किया।

समारोह में चौपाल के सक्रिय सदस्य अबूबकर खान, जुलकर नैन खान, एजाज खान, इमरान खान क्रांति, इमरान खान UPP, हक़्क़ान खान, इरफान खान, तनवीर खान RPF, पत्रकार मुदस्सर खान, तौकीर खान, मिनहाज खान नेता, वैश खान सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

अभ्यर्थियों ने पुरस्कार प्राप्त कर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। इस प्रकार का कार्यक्रम स्थानीय स्तर पर छात्रों की बौद्धिक क्षमता को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें