समाजसेवी रवि प्रकाश पांडेय ने उपमुख्यमंत्री से की मुलाकात, जिले की स्वास्थ्य सेवाओं पर हुई चर्चा


गाजीपुर: भांवरकोल क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवी और ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रवि प्रकाश पांडेय ने उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक से मुलाकात कर जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की। एक युवा व्यवसायी के रूप में समाज सेवा में सक्रिय रवि प्रकाश ने क्षेत्र की चिकित्सा व्यवस्था में सुधार, संसाधनों की उपलब्धता और आमजन को सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने की मांग रखी।

उपमुख्यमंत्री ने इन विषयों को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया और संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश देने की बात कही। ज्ञात हो कि रवि प्रकाश पांडेय की माता भी पूर्व ग्राम प्रधान रह चुकी हैं और वह स्वयं भी लगातार जनहित के कार्यों में जुटे रहते हैं।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें