शिक्षा क्षेत्र सादात के विद्यालयों में सोमवार को शिक्षा चौपाल एवं परीक्षा परिणाम अंकपत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन सम्पन्न


सादात – गाज़ीपुर। शिक्षा क्षेत्र सादात के उच्च प्राथमिक विद्यालय बिजहरी, कंपोजिट विद्यालय मजुई मरदापुर, प्राथमिक विद्यालय मजुई, आराजी कस्बा स्वाद बहरियाबाद में सोमवार को शिक्षा चौपाल एवं परीक्षा परिणाम अंकपत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रावि. बिजहरी के कार्यक्रम में नोडल शिक्षक संतोष कुमार सिंह, भृगुनाथ यादव, विनोद यादव, मनोज शर्मा, राम प्रताप, विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्ष उर्मिला देवी, मनोज सिंह, इंद्रकला, राम केवल चौहान, बेचन राम मौजूद रहे। कंपोजिट विद्यालय मजुई मरदापुर के कार्यक्रम में हेडमास्टर राम अवध यादव, महेंद्र, डॉ सीमा देवी, डा. अभिषेक यादव, रोशन यादव, अजय गौतम, उर्मिला देवी, सावित्री यादव, ग्राम प्रधान रामधनी यादव, अफगन अंसारी, अंशु कन्नौजिया आदि रहे। इस दौरान इंस्पायर्ड अवार्ड में चयनित विद्यालय की छात्रा रुचि यादव, बालिका शिक्षा और मीना मंच में चयनित निधि यादव, राष्ट्रीय आविष्कार परीक्षा में चुने गए शुभम, रोशनी यादव सहित अखिलेश कुमार, नाजिया बानो, सुंदर यादव, कुसुम, पायल, अंजली, कविता आदि को सम्मानित किया गया।प्राथमिक विद्यालय मजुई के कार्यक्रम में वंदना सोनकर, संजय प्रताप बरनवाल, कामना चतुर्वेदी सहित काफी संख्या में अभिभावक और ग्रामवासी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें