भांवरकोल( गाजीपुर )। चंदनी पब्लिक स्कूल सुरतापुर में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी ‘आविष्कार’ का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रबंधक दयाशंकर राय ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। अपने संबोधन में उन्होंने विद्यार्थियों के रचनात्मक प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार की भावना और आत्मविश्वास का विकास करती हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को आशीर्वाद देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक आकर्षक और ज्ञानवर्धक मॉडल प्रस्तुत किए। बच्चों द्वारा तैयार किए गए प्रमुख मॉडलों में वाटर मैनेजमेंट, स्कूल बिल्डिंग, इम्पोर्टेंस ऑफ इंग्लिश, माइक्रोस्कोप, एलिमेंट्री कैनाल, मैजिक ऑफ केमिस्ट्री, गोबर गैस प्लांट, वर्किंग ऑफ वाटर प्रेशर, एलिवेटर, वॉल्केनो, स्मार्ट डस्टबिन, सोलर सिस्टम, चंद्रयान, हिंदी व्याकरण मॉडल, लेजर फेंसिंग, टाइम मशीन, वॉलीबॉल कोर्ट, बीपी मशीन, शुगर जांच मॉडल, इलेक्ट्रिक मोटर बोट, स्मार्ट हाउस, वेस्ट मटेरियल से बिजली उत्पादन, एटीएम मशीन, क्रेन, सेंसर कार, कार्बन प्योरिफिकेशन, लॉ ऑफ रिफ्लेक्शन, एसिड रेन, रोबोटिक्स आदि शामिल रहे। इन मॉडलों के माध्यम से विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोत, विज्ञान के सिद्धांतों और आधुनिक तकनीक के प्रयोगों को सरल एवं प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। अभिभावकों और आगंतुकों ने बच्चों के आत्मविश्वास, प्रस्तुतीकरण कौशल एवं वैज्ञानिक समझ की भूरि-भूरि प्रशंसा की। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के निदेशक नवीन राय ने उपस्थित अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अभिभावकों के सहयोग और विश्वास से ही विद्यालय निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि विद्यालय बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। विज्ञान प्रदर्शनी के साथ-साथ पीटीएम (अभिभावक-शिक्षक बैठक) का भी आयोजन किया गया, जिसमें अभिभावकों ने उपस्थित होकर अपने बच्चों की शैक्षणिक प्रगति की जानकारी प्राप्त की और शिक्षकों से संवाद स्थापित किया। इस अवसर पर प्रधनाचार्य प्रवीण पीयूष राय, उपप्रधानाचार्य विनय राय, मधाई सरकार, आशुतोष राय, झूलन सिंह यादव, प्रीती, मिस्काथ, नागेंद्र यादव, हीना परवीन, आरती राय, दीपमाला सरकार, निशात, फिजा, रिशु, संजय कुशवाहा, राम, पीयूष पटेल, अंकिता राय, प्रमोद यादव, शादिया, बरखा, राजेश एवं फरहान सहित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित
चन्दनी पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी ‘आविष्कार’ का आयोजन में बच्चों की वैज्ञानिक छमता का किया प्रदर्शन
