भांवरकोल । क्षेत्र के ग्राम पंचायत के शेरपुर खुर्द में हनुमान मंदिर परिसर से आज नौ कुंडीय महामृत्युंजय महायज्ञ का भव्य शुभारंभ गुरुवार को कलश यात्रा के पूरे साथ श्रद्धा, एवं भक्तिभाव से निकाली गई। सुबह से ही यज्ञशाला परिसर में हजारों की संख्या में श्रद्धालु महिलाओं, कन्याओं एवं पुरुषों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सिर पर कलश धारण किए श्रद्धालु पारंपरिक वेशभूषा में बैंड-बाजे, ढोल-नगाड़ों के बीच एक दर्जन से अधिक घोड़े ,हाथी के साथ हर हर महादेव के धार्मिक जयघोष के साथ शेरपुर खुर्द गांव की परिक्रमा करते हुए शेरपुर कला के प्रमुख मार्गों से होते हुए कलश यात्रा यज्ञशाला से प्रारंभ होकर मां गंगा के घाट शेरपुर स्थित गंगा घाट पहुंची । रास्ते में जगह-जगह पुष्प वर्षा की जा रही थी। गंगा घाट पर विद्वत पंडितों ने विधिविधान से मंत्रोचार के बीच गंगा जल भरकर श्रद्धालु पुनः यज्ञ स्थल लौटे। यज्ञशाला पहुंचने पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञाचार्य गोवधऀन शर्मा एवं नरेन्द्र भार्गव ने पंचांग पूजन, मंडप प्रवेश, मंडप पूजन एवं वेदी प्रतिष्ठा, करती मंथन, अग्नि प्राकट्य संपन्न कराई गई। इसके साथ ही नौ दिव्य नवकुंडीय महामृत्युंजय महायज्ञ का विधिवत शुभारंभ हुआ। महायज्ञ के अध्यक्ष आयोजन श्री अनंन्त विभूषित जगतगुरू अनंतानंन्द सरस्वती महराज पीठाधीश्वर राजगुरु मत वाराणसी के नेतृत्व में पंचांग पूजन, मंडप प्रवेश एवं वेदी प्रतिष्ठा, आज 19 फरवरी को अग्नि मंथन एवं अग्नि पूजन तथा 27 फरवरी 2026 को यज्ञ पूर्णाहुति, विशाल भंडारा एवं संत विदाई का आयोजन किया जाएगा। महायज्ञ के दौरान प्रतिदिन सत्संग एवं अमृतमयी कथा ख्यातिलब्ध कथावाचक अपने मुखार बिंन्दू से कथा का रसपान कराएंगे। कथा वाचन का समय दोपहर सायं 3 बजे तक एवं सायं 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक निर्धारित किया गया है। इस मौके पर गोवर्धन शर्मा, नरेन्द्र भार्गव,इंन्द़जीत मिश्र मृत्युंजय शर्मा, सुरेन्द्र शर्मा,रामानंद जी, लल्लन राय,धर्मेन्द्र राय, हेमनाथ राय, रमेश राय, राजेश राय बागी,मिथिलेश राय, रामबली राय, आनंद राय, ओमप्रकाश राय, डा०आलोक राय, जयानंद राय,अमरनाथ राय, धन्नजय राय, राहुल राय, सुदामा यादव, जयप्रकाश राय, नरेंद्र राय, दीपू राय, संजीव राय,आशीष राय, अंजनी राय, बब्बू राय, सौरभ राय , रोशन राय, सहित काफी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
शेरपुर में श्री महामृत्युंजय महायज्ञ के लिए निकाली गई कलश यात्रा
