भांवरकोल । क्षेत्र पंचायत की शेरपुर पंचायत में एसडीएम मुहम्मदाबाद डा० हर्षिता तिवारी की मौजूदगी में गांव में फार्मर रजिस्ट्री करवाने और किसानों को जागरूक किया गया। इस मौके पर डा० हर्षिता तिवारी ने मौजूद किसानों को फार्मर रजिस्ट्रेशन कराने के लाभ के बारे में बताते हुए कहा कि फार्मर रजिस्ट्रेशन से गांव के किसान सीधे-सीधे सरकारी योजनाओं से जुड़ जाएंगे। उन्होंने बताया कि फार्मर रजिस्टरी के अभाव में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधी सहित संचालित कृषि विभाग की योजनाओं के तहत केसीसी, एवं सरकारी संस्थानों में किसान अपना उत्पादन नहीं बेच सकेंगे। साथ ही शासन की ओर से चलाई जा रही योजनाओं तथा अन्य योजनाओं के लाभ से बंचित हो जाएंगे । आज महज 5 फार्मर रजिस्ट्री हो सकी। एसडीएम ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्रेशन में तकनीकी खामियों को राजस्व कर्मियों को लगाकर निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शेरपुर में आगामी 20 एवं 21 फरवरी को शेरपुर कला पुराने पोस्ट आफिस, 23 को शेरपुर खुर्द में भोला यादव के कटरा,24 को प्राथमिक विद्यालय सेमरा पानी टंकी के पास एवं 25 को धर्मपुरा में कोटेदार कृष्णानंद उपाध्याय के यहां सभी राजस्वकर्मियों की मौजूदगी में कैंप आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर कानूनगो कंगाल राम,स्थानीय लेखपाल रविकांत सिंह, बलवंत सिंह, अखिलेश कुमार, सहदेव सिंह सहित सभी कोटेदार सहित काफी संख्या में किसान मौजूद रहे ।
एसडीएम की मौजूदगी में फार्मर रजिस्टरी के लिए शेरपुर में लगा कैंप
