पंचायत सचिवालय का ताला तोड़कर कीमती सामान और सरकारी दस्तावेज चोरी, प्रधान ने दी तहरीर


देवकली : जनपद के देवकली ब्लॉक स्थित ग्राम पंचायत मुड़रभा में चोरों ने पंचायत सचिवालय को अपना निशाना बनाया। बीती रात चोरों ने सचिवालय का ताला तोड़कर वहां लगे कंप्यूटर सिस्टम, इन्वर्टर-बैटरी और महत्वपूर्ण सरकारी अभिलेखों पर हाथ साफ कर दिया।

ग्राम प्रधान अशोक कुमार चौहान ने बताया कि यह घटना 16/17 फरवरी की रात की है। इस घटना की सूचना सुबह ग्रामीणों द्वारा ग्राम प्रधान को दी गई। इसके बाद, ग्राम प्रधान ने थाना नंदगंज के अंतर्गत आने वाली सिरगिथा बाजार पुलिस चौकी प्रभारी को लिखित प्रार्थना पत्र दिया है। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करने और उचित कार्यवाही करने की मांग की है।


         मामले में सिरगिथा चौकी इंचार्ज संतोष कुमार यादव से बात करने पर उन्होंने चोरी की घटना को पूरी तरह झूठा और मनगढ़ंत बताया है।उन्होंने कहा कि मौके पर निरीक्षण के दौरान पाया गया कि वहां पेंटिंग का काम चल रहा था और ताला पहले से खुला था।मेज पर जमी धूल से स्पष्ट है कि वहां पिछले 15 दिनों से कोई कंप्यूटर या सामान रखा ही नहीं गया था।

पुलिस के अनुसार, कल अधिकारियों द्वारा सामान मांगे जाने पर जब वे उपलब्ध नहीं करा सके, तो गबन छिपाने के लिए आज चोरी की कहानी रची गई।पुलिस का तर्क है कि यदि चोर आते तो वहां खुला पड़ा पंखा भी ले जाते, जो वहीं मौजूद है।

यह मामला चोरी का नहीं बल्कि सरकारी संपत्ति के गायब होने पर बचाव का प्रयास प्रतीत होता है। शेष जांच जारी है।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें