नेशनल वालीबाल चैम्पियनशिप के लिए भारतीय रेलवे टीम के आब्जर्वर बनाए गए शेरपुर के नवीन राय, क्षेत्र में खुशी की लहर


संवाददाता – त्रिलोकी नाथ राय


भावरकोल/ गाजीपुर ।स्थानीय ब्लॉक अंतर्गत क्षेत्र के शेरपुर खुर्द निवासी नवीन राय को वाराणसी में होने वाली सीनियर नेशनल वालीबाल चैम्पियनशिप के लिए भारतीय रेलवे टीम का आब्जर्वर बनाया गया है। वे बीएलडब्ल्यू में कार्यालय अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं और पूर्व में रेलवे की वालीबाल टीम के कोच रह चुके हैं। नवीन राय वर्तमान में जिला वालीबाल संघ के संयुक्त सचिव हैं।

इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी की लहर है, एवं शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा हुआ है। शुभकामनाएं प्रेषित करने वाले लोगों में प्रमुख रूप से हरिहर राय, डॉ. राधेश्याम राय, प्रधान प्रतिनिधि जयानंद राय, डॉ. आलोक राय, अमृत राय (रेलवे), सुशील राय, पूर्व प्रधान लल्लन राय, शालीन राय, अजय राय, आनंद राय, मिथलेश राय, राजेश राय बागी, राघवेंद्र उपाध्याय बुच्चू, आशीष राय सिंटू, विवेक राय, जय किशन राय, रामनारायण राय, अभिषेक राय, धनंजय राय, रूपेश राय, रूपेश यादव, जितेश राय, भानू राय आदि शामिल रहे।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें