भाजपा प्रदेश मंत्री सहजानंद राय का मऊ में हुआ भव्य स्वागत


भाजपा प्रदेश मंत्री एवं मऊ ज़िला प्रभारी सहजानंद राय के प्रथम मऊ आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

मऊ। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त उत्तर प्रदेश प्रदेश मंत्री एवं जनपद मऊ के प्रभारी सहजानंद राय का जनपद मऊ में प्रथम आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह फूल-मालाओं से प्रदेश मंत्री सहजानंद राय का स्वागत किया।

स्वागत यात्रा दोहरीघाट पुलिस चौकी से प्रारंभ होकर कुसुम्हा मोड़, थानीदास मोड़, मझवारा मोड़, कसारा मोड़, बलिया मोड़ एवं भीटी चौक होते हुए आर.एस. पैलेस, पुरानी तहसील, मऊ पहुंची। यहां मुख्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश मंत्री एवं जनपद प्रभारी सहजानंद राय जी ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य जी ने प्रदेश मंत्री के प्रथम मऊ आगमन पर उनका स्वागत करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन से जनपद में संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम को पूर्व विधायक और प्रदेश मंत्री विजय राजभर ने भी संबोधित किया। उन्होंने प्रदेश मंत्री एवं जनपद प्रभारी सहजानंद राय जी के मऊ आगमन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कार्यकर्ताओं को संगठन के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने का संदेश दिया।

दोहरीघाट संवाददाता के अनुसार – पुलिस बूथ पर मंडल अध्यक्ष बंडरांव आलोक राय एवं नगर पंचायत दोहरीघाट चेयरमैन विनय जायसवाल के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया वहीं सरकारी अस्पताल के सामने प्रेमशंकर राय टुनटुन एवं संतोष राय के नेतृत्व में बुल्डोजर से फूल वर्षा कर स्वागत किया गया इसी क्रम में भदसा मोड़ पर प्रवीण राय रुधिर एवं सूरज राय के नेतृत्व में स्वागत किया गया।

कार्यक्रम का संचालन प्रतीक जायसवाल ने किया। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अरजीत सिंह, मनोज राय,अशोक सिंह, मुन्ना दूबे,अरविंद कुमार सिंह, विजय प्रताप शर्मा, दुर्गविजय राय, प्रवीण कुमार गुप्त, नूपुर अग्रवाल, प्रीतुलता पांडेय, राघवेंद्र राय शर्मा, कृष्णकांत राय, आकाश मल्ल, इन्द्रदेव भारती,सत्यमित्र सिंह, संजय कुमार मौर्य, सुनील यादव, सुधीर सोनकर, अनिल श्रीवास्तव,विनय कुमार, रामशरण चौहान, रवीन्द्र उपाध्याय रामप्रवेश राजभर,रमेश सोनकर, राकेश मिश्र, प्रवीण कुमार सिंह, मुन्ना गुप्ता प्रताप सिंह, गणेश सिंह, रमेश राय, छोटू प्रसाद, विजय बहादुर पाल, रमेश दुबे, अभिषेक राय, उर्मिला पासी,भूपेन्द्र सिंह सन्नो गुप्ता, आरती गुप्ता, रेखा राजभर, इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं में प्रदेश मंत्री के प्रथम मऊ आगमन को लेकर उत्साह देखने को मिला। अंत मे जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय ने सभी का आभार व्यक्त किया।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें