भाजपा के नये जिलाध्यक्ष बने रामाश्रय मौर्य, कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांट किया खुशी का इजहार


मऊ। भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व के तहत पालिका कम्युनिटी सेंटर में नए जिलाध्यक्ष कि घोषणा कर दी गई। चुनाव अधिकारी रामतेज पांडेय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया तथा नए जिलाध्यक्ष हेतु रामाश्रय मौर्य के नाम की घोषणा की। पालिका कम्युनिटी सेंटर में चुनाव पर्यवेक्षक तथा पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल ने नए जिलाध्यक्ष के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामना दी तथा कहा कि हमें विश्वास है कि नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य संगठन को मजबूती प्रदान करते हुए कार्यकर्ताओं के सम्मान की रक्षा करेंगे। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने कहा कि मैं पार्टी शीर्ष नेतृत्व की उम्मीद पर खरा उतरूंगा। कार्यकर्ताओं के मान सम्मान की रक्षा करते हुए जनपद में संगठन को और अधिक मजबूत करूंगा। जनपद की चारों विधानसभाओं पर कमल खिलेगा। भाजपा मऊ जनपद में नया इतिहास रचेगी। हम भाजपा के वरिष्ठ तथा युवा कार्यकर्ताओं के समन्वय को बैठाते हुए जनपद में पार्टी को नई दिशा देंगे तथा संगठन को और अधिक मजबूती देते हुए बूथों को मजबूत करेंगे। बूथ स्तर से लेकर मंडल तथा जिला स्तर तक भाजपा को जनपद में मजबूत किया जाएगा। इस अवसर पर अरविंद सिंह, शकुंतला चौहान, सुनील कुमार गुप्त, नूपुर अग्रवाल, अरिजीत सिंह, अखिलेश तिवारी, विजय राजभर, बजरंगी सिंह, दुर्गविजय राय, प्रवीण कुमार गुप्त, राकेश मिश्रा, अशोक सिंह, उमेश पांडेय, सीता राय, पूनम सरोज, उत्पल राय, छोटू प्रसाद, विनय कुमार, भरत भैया आदि उपस्थित रहे।
दोहरीघाट संवाददाता के अनुसार कस्बा स्थित पार्टी कार्यालय पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की छात्र राजनीति की उपज जिले के महामंत्री रहे रतनपुरा गांव के दो बार प्रधान रहे राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित रामाश्रय मौर्य को भाजपा जिलाध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी उत्साहित कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर तिलक लगाकर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर क्षेत्र से जुटे कार्यकर्ताओं के बीच भाजपा जिला उपाध्यक्ष संतोष राय ने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन के रीढ होते हैं कार्यकर्ताओं के सम्मान से ही पार्टी को सफलता मिलती है। आज भाजपा पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा विद्यार्थी परिषद की छात्र राजनीति के उपज एक जमीनी कार्यकर्ता को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपना एक कार्यकर्ता का सम्मान है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष संतोष राय, अवधेश कुमार, पवन राय, सुरेंद्र गुप्ता, संदीप राय मिंटू, संजय कुमार, नवीन पटवा, लाल बहादुर आदि लोग रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें